अलीगढ़, अप्रैल 18 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। गर्मी ने अब अपना असली तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को तेज धूप और शुष्क हवाओं के चलते अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर के समय धूप इतनी तीखी रही कि सड़कों पर आवाजाही कम हो गई। लोग छांव की तलाश में नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इन दिनों शुष्क और गर्म हवाएं चल रही हैं, जिसके कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। साफ आसमान और नमी की कमी के चलते सूर्य की किरणें सीधे जमीन पर पड़ रही हैं, जिससे गर्मी अधिक महसूस हो रही है। यह भी पढ़ें- तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंचा, चलने लगीं गर्म हवाएं आने वाले दिनों में तापमान में और एक से दो डिग्री तक वृद्धि की संभावना जताई गई है। न्यूनतम तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। बदलते मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.