तीखी धूप और उमस से बेहाल हुए लोग, तापमान 40 डिग्री पहुंचा
गाजीपुर, मई 16 -- गाजीपुर। जनपद में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण लोग दिनभर परेशान रहे। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में सन्नाटा जैसा माहौल देखने को मिला। सुबह से ही आसमान से आग बरस रही थी। दोपहर होते-होते गर्म हवाओं और उमस ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। गर्मी से बचने के लिए लोग छांव और ठंडे स्थानों की तलाश करते नजर आए। बाजारों में ठंडे पेय पदार्थ, गन्ने का रस, लस्सी और आइसक्रीम की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही। यह भी पढ़ें- पारे में छह दिन तक और उछाल संभव, दिन-रात सताएगी गर्मी वहीं बिजली की आंखमिचौली ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी। ग्रामीण क्षेत्रों में कई जग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.