तीखी धूप एवं लू के कारण फिर बने हीटवेव के हालात
भदोही, जून 7 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। मौसम में हो रहे बदलाव ने लोगों को असमंजस में डाल दिया है। नौतपा के दौरान कभी भीषण गर्मी पड़ी तो कभी आंधी बारिश भी हुई। वहीं रविवार को एक बार फिर तीखी धूप, लू के कारण हीटवेव के हालात बन गए थे। कड़ी धूप के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। उधर, मौसम विभाग का दावा है कि अगले एक हफ्ते तक भीषण गर्मी लोगों को सताएगी। मई की शुरूआत के साथ ही जिले में भीषण गर्मी, लू, हीटवेव का असर देखने को मिल रहा था। हालांकि बीच-बीच में आंधी और बारिश से लोगों को हल्की राहत मिली लेकिन उससे ज्यादा नुकसान हो गया। करीब एक महीने पहले आए तूफान में 19 लोगों की जान चली गई थी। वहीं दो दिन पहले हल्की आंधी और बरसात ने राहत देने का काम किया था लेकिन मौसम फिर बदला है。
गर्मी का प्रभाव रविवार सुबह से तीखी धूप एवं लू का असर देखने को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.