वाराणसी, अप्रैल 17 -- वाराणसी। पारा पिछले तीन दिन से 40 डिग्री या इसके ऊपर ही है। कड़ी धूप में आमलोगों को राहत देने के लिए नगर निगम की ओर से शहर में चार वाटर कूलर पिछले साल लगाए थे। उनमें तीन खराब पड़े हैं। कज्जाकपुरा में ताड़बीर बाबा मंदिर में विधायक निधि से लगे वाटर कूलर का है। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने गुरुवार को वाटर कूलरों की पड़ताल की। नगर निगम प्रशासन ने उत्कर्ष बैंक के सीएसआर फंड से चार जगह वाटर कूलर लगवाए थे। पाण्डेयपुर चौराहे पर फ्लाईओवर के नीचे वाटर कूलर खराब पड़ा है। यही हाल कचहरी चौराहा पर वाटर कूलर का है। यह भी पढ़ें- तपिश से पहले वाटर कूलर और आरओ पर ' पानी का अकाल' इसके अलावा लंका में रविदास गेट पर नगर निगम के वाटर कूलर को घेरकर फल की दुकान लगी हुई है। यह दुकान इसलिए भी लगी क्योंकि वाटर कूलर का कोई उपयोग नहीं हो रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.