दुमका, मार्च 15 -- तीखे मोड़ पर चार पहिया वाहन की टक्कर, लैम्पस प्रबंधक गंभीर घायल दलाही, प्रतिनिधि।मसलिया थाना क्षेत्र के सिदपहाड़ी पुल के पास तीखे मोड़ पर एक चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार लैम्पस प्रबंधक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान मसानजोर पंचायत के लैम्पस प्रबंधक अजित कुमार मंडल के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अजित कुमार मंडल अपनी बाइक से किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान सिदपहाड़ी पुल के तीखे मोड़ के पास शनिवार शाम 4 बजे अचानक एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।दुर्घटना में उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई। ग्रामीणों ने 108 एम्बुलेंस को सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.