तीखा मोड़ और स्टियरिंग बेकाबू, 100 फीट गहरी खाई में कैसे गिरी यात्रियों से भरी बस; 21 की मौत
जम्मू, अप्रैल 20 -- सोमवार (20 अप्रैल) की सुबह जम्मू-कश्मीर में तब चीख-पुकार मच गई, जब एक यात्री बस 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हो गए। ये हादसा तब हुआ, जब एक यात्री बस रामनगर से उधमपुर जा रही थी, तभी अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और बस सीधे खाई में जा गिरी। इस हादसे के बाद वहीं चीख-पुकार मच गई। जहां ये दुर्घटना हुई है, वह कनोट गांव है, जो उधमपुर जिले के तहत आता है। हालांकि, हादसे के बाद स्थानीय पुलिस, स्थानीय लोग और सेना के जवानों ने तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों को ले जा रही बस जिले की रामनगर तहसील के कनोट मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में करीब 50 यात्री सवार थे जिनमें अधिकांश अपने दैनिक कामकाज के लिए रामनगर से उधमपुर जा रहे थे।हादसा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.