नई दिल्ली, जून 11 -- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एक रहस्यमय सोशल मीडिया पोस्ट ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। पोस्ट ठीक उस वक्त सामने आया जब तृणमूल कांग्रेस (TMC) संसद में अपने सबसे बड़े विद्रोह का सामना कर रही है। शाह ने बंगाली स्ट्रीट फूड 'झालमुड़ी' की तारीफ करते हुए लिखा कि उन्होंने एनडीए की बैठक में तीखी, मसालेदार और कुरकुरी झालमुरी का आनंद लिया। साधारण दिखने वाले इस पोस्ट ने राजनीतिक विश्लेषकों को चौंका दिया है क्योंकि इसमें छिपा हुआ संदेश साफ-साफ टीएमसी की ओर इशारा कर रहा है।शाह के पोस्ट में क्या है सियासी संदेश? अमित शाह ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए 'Tangy', 'Masaledar' और 'Crunchy' शब्दों के पहले अक्षरों को बड़े अक्षरों में लिखा। राजनीतिक हलकों में इसे TMC का स्पष्ट कोड माना जा रहा है। बीजेपी के प्रमुख रणनीतिका...