देवघर, मार्च 19 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के रंगिया मंडल स्थित तिहू स्टेशन पर कुछ प्रमुख ट्रेनों को अतिरिक्त ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय से स्थानीय यात्रियों को काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है। आसनसोल रेल मंडल से जारी सूचना के अनुसार 15640 कामाख्या-पुरी एक्सप्रेस, जिसकी यात्रा 22 मार्च 2026 से प्रभावी होगी, तिहू स्टेशन पर रात 21:14 बजे दो मिनट के लिए रुकेगी। वहीं 15639 पुरी-कामाख्या एक्सप्रेस, जो 24 मार्च 2026 की यात्रा से और 25 मार्च 2026 से प्रभावी होगी, तिहू स्टेशन पर शाम 17:46 बजे दो मिनट का ठहराव करेगी। इसके अलावा 15930 न्यू तिनसुकिया टाउन-तांबरम एक्सप्रेस, जिसकी यात्रा 23 मार्च 2026 से प्रभावी होगी, तिहू स्टेशन पर 16:25 बजे दो मिनट के लिए रुकेगी...