नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। न्यायिक हिरासत से जुड़े मामले में दिल्ली की स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) कोर्ट ने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है। क्योंकि दिल्ली पुलिस ने उनकी हिरासत को 3 दिन और बढ़ाने की मांग की थी। सुनवाई के दौरान दोनों नेताओं को SEM के सामने पेश किया गया। इस दौरान उनकी ओर से जमानतदारों से जुड़े दस्तावेज भी जमा किए गए। अब अदालत के आदेश से तय होगा कि दोनों की न्यायिक हिरासत आगे बढ़ेगी या उन्हें राहत मिलेगी।दिल्ली पुलिस ने 3 दिन की हिरासत बढ़ाने की मांग की सौरव दास और आशुतोष रांका को 14 अक्टूबर को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। उन्हें जंतर-मंतर के डी-नोटिफाइड प्रदर्शन स्थल में जबरन घुसने और शांति बनाए रखने के लिए...