गुरुग्राम, अप्रैल 15 -- तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी की अवैध संपत्तियों पर बुधवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। गुरुग्राम के सेक्टर-31 क्राइम ब्रांच ने गहन जांच और राजस्व रिकॉर्ड खंगालने के बाद नाहरपुर रूपा इलाके में स्थित उस जमीन और इमारत को चिन्हित कर लिया है, जिसे अपराध की काली कमाई से अवैध तरीके से बनाया गया था। दोपहर ड्यूटी मजिस्ट्रेट आरएस बाठ की अगुवाई में नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची और इस अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कौशल चौधरी ने न केवल अपराध की दुनिया में दहशत फैलाई, बल्कि अवैध वसूली के पैसे को रियल एस्टेट और अवैध निर्माणों में बड़े पैमाने पर निवेश भी किया। सेक्टर-31 क्राइम यूनिट ने पिछले कई हफ्तों से नाहरपुर रूपा और आसपास के इलाकों में उन संपत्तियों का ब्यौरा जुटाया था, जो या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.