नई दिल्ली, मार्च 1 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। एम्स के दंत शिक्षा व शोध केंद्र के डॉक्टरों ने हाल ही में तिहाड़ जेल में एक शिविर लगाकर 230 कैदियों के दांतों की जांच की। इस दौरान जिन कैदियों के दांतों से संबंधित समस्या पाई गई उसका इलाज किया गया। साथ ही उन्हें दांतों की बेहतर देखभाल के तरीके बताए गए। साथ ही एम्स के डॉक्टरों ने कैदियों को तंबाकू के सेवन से होने वाली बीमारियों से अवगत कराया और तंबाकू निषेध को लेकर भी परामर्श दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...