तिहाड़ जेल को जल्द मिलेंगे 14 नए विधि अधिकारी
नई दिल्ली, अगस्त 17 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। तिहाड़ सहित दिल्ली की जेलों में कानूनी कामकाज को मजबूत करने के लिए 14 विधि अधिकारियों की भर्ती की जाएगी। जेल प्रशासन ने एक लॉ ऑफिसर और 13 लीगल असिस्टेंट के पदों को डेपुटेशन के आधार पर भरने की प्रक्रिया पूरी कर चुका है। खास बात यह है कि इन पदों पर दूसरे सरकारी विभागों में कार्यरत पात्र अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। यह भर्ती ऐसे समय में की जा रही है जब विधि अधिकारियों की नियुक्ति से जुड़े मामले को लेकर दोबारा दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका लगाई गई है। जेल प्रशासन की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार एक लॉ ऑफिसर का पद लेवल-7 और 13 लीगल असिस्टेंट के पद लेवल-6 में हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 56 वर्ष निर्धारित की गई है। पात्र अधिकारियों से उनके संबंधित कैडर कंट्रोलिंग अथॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.