हरदोई, मार्च 28 -- हरदोई, संवाददाता। सुरसा थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान ट्रिपल मर्डर के मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। इनमें दो आरोपित पैर में गोली लगने से घायल हो गए। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार की रात पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि सुरसा थाना क्षेत्र के ढोलिया गांव में हुए ट्रिपल मर्डर की घटना से जुड़े आरोपी ढोलिया चौराहे से विलग्राम रोड की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने मझिला पुल के पास घेराबंदी की। तभी एक बाइक सवार आरोपित आते दिखे। उन्हें रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उन्होंने भागने का प्रयास किया।पुलिस के अनुसार, आरोपित ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें अतुल और अनूप...