प्रयागराज, जून 18 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मेजा थानाक्षेत्र के नीबी कुकुरकटवा गांव में हुए तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी हिमांशु यादव को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया। हत्याकांड के बाद मुठभेड़ में घायल हिमांशु को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोर्ट से रिमांड मिलने और डॉक्टरों की सलाह के बाद कार्रवाई की गई। पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को एक दिन पहले बुधवार को ही जेल भेज दी थी, जबकि एक नाबालिग को न्यायालय के आदेश पर बाल सुधारगृह भेजा गया है। फिलहाल पुलिस मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों का बयान दर्ज करने में जुटी है।नीबी कुकुरकटवा गांव के 65 वर्षीय श्यामलाल गुप्ता उर्फ कल्लू, उनके छोटे भाई दूधनाथ की पत्नी 60 वर्षीय इंद्रावती देवी और भाई नींबूलाल गुप्ता की पत्नी 55 वर्षीय अमरावती देवी की सोमवार की रात सिर पर प्रहार कर हत्या ...