तिहरे हत्याकांड के आरोपी सौरभ सैनी पर पुलिस ने की एनएसए की कार्रवाई
बुलंदशहर, जुलाई 13 -- कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के सुभाष रोड स्थित एक जिम में गोली मारकर तीन युवकों की हत्या के आरोपी सौरभ सैनी उर्फ सीटू पर पुलिस ने एनएसए की कार्रवाई की। सीओ शोभित कुमार ने बताया कि 25 अप्रैल की रात को सुभाष मार्ग पर स्थित जिम पर अमरदीप, मनीष और आकाश की हत्या कर दी गई थी। इसमें पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, बलवा, मारपीट व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। इसमें गिरफ्तार आरोपी सौरभ सैनी उर्फ सीटू जिला कारागार में बंद है और जेल से बाहर आने के लिए न्यायालय में जमानत का प्रयास कर रहा है। इसी के चलते आरोपी पर एनएसए की कार्रवाई करते हुए जिला कारागार में नोटिस तामील कराया गया है । शेष अन्य आरोपियों के विरुद्ध भी एनएसए की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.