तिसवारा में व्रजपात की आवाज से गई वृद्ध की जान
समस्तीपुर, मई 9 -- सरायरंजन। प्रखंड क्षेत्र के हरिपुर बरहेता पंचायत के हरिलोचनपुर गांव के वार्ड 3 में शुक्रवार की शाम व्रजपात की आवाज से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान उक्त गांव निवासी मधय सदा (70) के रूप में की गई। परिजनों ने बताया की मधय सदा अपने दरवाजा पर बैठे थे। इसी दौरान व्रजपात की तेज आवाज से वे अचेत हो गये। वहीं दम तोड़ दिये। हालांकि इसकी पुष्टि किसी अधिकारी ने नहीं की है। वृद्ध की मौत से घर और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव के लोगों ने शोक जताया है। शोक संवेदना जताने वालों में बंदे सदा, नन्की सदा, मल्लू सदा, गुजो सदा, बौजन सहनी ,मन्नू सहनी, दीपक सहनी, विकास कुमार सहनी, मेघू सदा, ओकील सदा, भरोसी सदा आदि शामिल हैं। यह भी पढ़ें- सोनपुर के राहर दियारा में करंट लगने से पिता की मौत, पुत्र समेत तीन झुलसे यह भी पढ़ें- पूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.