तिसवारा चौर में लगी मक्के की फसल को नुकसान पहुंचा रहा नीलबकरी, किसान मायूस
समस्तीपुर, अप्रैल 6 -- सरायरंजन। प्रखंड क्षेत्र के तिसवारा गांव स्थित चौर में नीलबकरी ने किसानों के खेत में लगी मक्के की फसल को काफी क्षति पहुंचायी है। नीलबकरी ने मक्के की फसल में बाली को काटकर पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। इससे किसानों में काफी मायूसी छाई है। क्षेत्र के अजय कुमार, बौजन सहनी, विजय सहनी, अनिल कुमार ठाकुर, देवनाथ सहनी, राजेश कुमार आदि किसानों ने बताया की नीलबकरी मक्के की बाली को आधा काटकर बर्बाद कर देता है। इससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने नीलबकरी से निजात दिलाने की मांग प्रशासन से की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.