तिसरी से नाबालिग लड़की बरामद
गिरडीह, मई 3 -- बेंगाबाद। अगवा करने वाले युवक की निशानदेही पर एसआई विजय मंडल ने शनिवार सुबह तिसरी के गुमगी में छापा मारकर नबालिग को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपी शंभू कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर गिरिडीह न्यायिक हिरासत में भेज दिया है जबकि नाबालिग लड़की को मेडिकल जांच के गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया है। आरोपी बदवारा पंचायत के अंजनवाटांड़ का रहनेवाला है। इस सिलसिले में नाबालिग के परिजन के आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 69/2026 के तहत अपहरण का केस दर्ज किया गया है।
घटना का विवरण आवेदन में उल्लेख है कि 26 अप्रैल को नाबालिग गांव के ही एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। शादी समारोह के बाद वह एक सहेली के साथ मकान की छत पर सो गई। इस बीच वह छत से ही गायब हो गई। खोजबीन के दौरान बताया गया कि घटना के पूर्व नाबालिग से फोन पर बातचीत करते अजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.