गिरडीह, अप्रैल 10 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी में अतिक्रमणकारियों से सरकारी जमीन बचाने को लेकर बीडीओ मनीष कुमार ने शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय के मीटिंग हॉल में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ आवश्यक बैठक की। मौके पर मुख्य रूप से तिसरी के प्रमुख राजकुमार यादव, सीओ अखिलेश प्रसाद व तिसरी के थाना प्रभारी रंजय कुमार उपस्थित थे। इस दौरान बीडीओ मनीष कुमार ने तिसरी में लगातार हो रही सरकारी जमीनों के अतिक्रमण को लेकर चिंता जताई और सरकारी जमीन को अतिक्रमणकारियों से बचाने के लिए यहां के जनप्रतिनिधियों, अधिकारी और ग्रामीणों से अपील की है। बीडीओ ने कहा कि सरकारी जमीन तिसरी की और तिसरी के लोगों की धरोहर है। जिसे भूमि माफियाओं द्वारा दोनों हाथों से लूटने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमणकारियों ने पूर्व में तिसरी की नाक मानी जानी वाली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.