तिसरी में पेयजल संकट से हलकान हैं ग्रामीण
गिरडीह, जून 18 -- तिसरी, प्रतिनिधि। जून का महीना और कड़ाके की गर्मी के साथ ही तिसरी में पेयजल की समस्याएं काफी गहरा गई है। पानी की समस्या ऐसी है कि सुबह होते ही इस क्षेत्र के लोग सब काम छोड़कर पानी की व्यवस्था में लग जाते हैं। मई माह में ही अधिकांश कुएं के हलक सुख गए हैं। वहीं जून माह आते ही अधिकांश क्षेत्रों में चापाकल भी पानी उगलना लगभग बंद कर दिया है जबकि तिसरी के विविध गांवों में कई चापाकल खराब पड़े हुए हैं जो जानवरों को बांधने के काम आ रहे हैं। जहां पर पानी की व्यवस्था है या फिर चापाकल से पानी ठीक ठाक निकलता है। वहां पर सुबह से ही पानी लेने वाले महिला, पुरुषों का हुजूम उमड़ा रहता है। कमोबेश तिसरी के पश्चिमी इलाकों का भी ऐसा ही हाल है।
पानी की विकट समस्या तिसरी के मध्य और पश्चिमी भाग यानी तिसरी थाना के आसपास और तिसरी बाजार व उसके आगे चिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.