गिरडीह, फरवरी 16 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी में महाशिवरात्रि पर रविवार रात विभिन्न शिव मंदिरों से भगवान शंकर की भव्य बारात निकाली गई। तिसरी थाना परिसर स्थित शिव मंदिर से बारात निकाली गई जो राणा प्रताप सिंह के घर तक गई। जहां पर राणा प्रताप सिंह और उनके परिवार के लोगों द्वारा बारातियों का भव्य तरीके से स्वागत किया गया। वहीं महिलाओं द्वारा दूल्हे राजा भगवान भोले की हिंदू रीति रिवाज से प्रच्छन्न किया गया। बारात में भगवान शंकर, मां पार्वती, भूत, पिचाश आदि के प्रतीकात्मक रुप में बच्चे रथ में सवार थे। इस दौरान बाबा भोले की बारात में शामिल लोगों ने पूरे नाचते, गाते और झूमते हुए रथ के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया। इसी तरह से तिसरी पुराने शिव मंदिर से बारात निकल कर विष्णु बरनवाल के घर तक गई। जबकि बिजली विभाग परिसर स्थित शिव मंदिर से बारात निकलकर सुरें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.