गिरडीह, फरवरी 3 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी पुलिस ने अवैध बालू के कारोबार और इसके परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सोमवार को बिक्री के लिए ले जाए जा रहे अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को जब्त किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से बालू के कारोबारियों में हड़कंप है। इस सम्बन्ध में बताया गया कि भंडारी की ओर से दो ट्रैक्टर में लोड करके अवैध बालू बिक्री के लिए तिसरी लाया जाया जा रहा था। तभी तिसरी के थाना प्रभारी रंजय कुमार ने बालू लदे दोनों ट्रैक्टरों को रुकवाया और उन्होंने ट्रैक्टर ड्राइवर से बालू की कागजात मांगी। लेकिन बालू का पेपर नहीं दिखाया गया। जिसके बाद पुलिस ने अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को जब्त कर तिसरी थाना ले आई और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बता दें कि तिसरी प्रखंड के विभिन्न गांवों के बालू कारोबारियों द्वारा भंडारी, लक्ष्मीपुर, बरवाडीह आद...