तिसरी ब्लॉक के कम्प्यूटर ऑपरेटर की गंभीर बीमारी से मौत
गिरडीह, जून 29 -- तिसरी। तिसरी निवासी उदय शंकर के छोटे पुत्र विकास सिन्हा की शनिवार रात 12 बजे इलाज के दौरान रांची में मौत हो गई है। विकास सिन्हा उर्फ विक्की सिंह तिसरी ब्लॉक में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। वह पिछले चार माह से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। विकास का इलाज दिल्ली में चल रहा था किंतु उनका मर्ज बढ़ने के कारण डॉक्टर ने उन्हें जवाब दे दिया था। जिसके बाद विकास सिन्हा को रांची ले आया गया था जहां पर उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। रविवार अहले सुबह उसका शव तिसरी स्थित उनका घर लाया गया। शव घर पहुंचते ही उनकी पत्नी, मां,भाभी और भाइयों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया और देखते ही देखते पूरे मोहल्ले में मातम पसर गया। इसकी जानकारी मिलने पर तिसरी के बीडीओ मनीष कुमार, जिला परिषद सदस्य रामकुमार राउत, अमरदीप सिन्हा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.