गिरडीह, जून 14 -- तिसरी, प्रतिनिधि। आकांक्षा फाइनल परीक्षा में तिसरी प्लस टू अग्रवाला उच्च विद्यालय के छात्रों ने राज्य स्तर पर अपना परचम लहराया है। प्लस टू अग्रवाला उच्च विद्यालय के छात्र व तिसरी के अरविंद साव के पुत्र संदीप कुमार साव आकांक्षा इंजीनियरिंग स्ट्रीम फाइनल परीक्षा में स्टेट टॉपर बने हैं। संदीप ने उम्दा प्रदर्शन कर राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है जिससे उनके माता-पिता फुले नहीं समा रहे हैं। वहीं इसी विद्यालय के छात्र व तिसरी के उदित बरनवाल के पुत्र आदित्य कुमार बरनवाल ने राज्य में 7वाँ स्थान प्राप्त किया है। जबकि प्लस टू अग्रवाला उच्च विद्यालय के छात्र व त्रिभुवन कुमार के पुत्र श्रीधर कुमार आकांक्षा क्लैट स्ट्रीम फाइनल परीक्षा में राज्य में 9 वाँ स्थान प्राप्त किया है। तिसरी के निवासी अरविन्द साव के पुत्र संदीप ने आकांक्ष...