गिरडीह, अप्रैल 26 -- तिसरी, प्रतिनिधि। कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने शुक्रवार को तिसरी प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भंडारी, बरवाडीह और भिता गांव का दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। दौरे के क्रम में सिंह ने कार्यकर्ताओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने को कहा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अधिकारियों से समन्वय बनाकर योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक सुनिश्चित करें। इस दौरान धनंजय सिंह ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए परिसीमन जैसे मुद्दों के माध्यम से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है, लेकिन देश की जनता सब समझ चुकी है। यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण विधेयक लागू करने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.