गिरडीह, मई 11 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी थाना क्षेत्र के जमुनियाटांड़ गांव के पास तिसरी-गावां मुख्य सड़क पर सोमवार को तेज रफ्तार में देवरी की ओर जा रही मालवाहक सवारी गाड़ी ने बाइक सवार को जोरदार धक्का मार दिया। जिससे युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने तिसरी-गिरिडीह मुख्य सड़क को जाम कर दिया। बाद में पुलिस की पहल पर सड़क जाम हटाया गया। इस सम्बन्ध में बताया गया कि खटपोक गांव के निवासी रामप्रसाद यादव के 30 वर्षीय पुत्र सूरज यादव अपने गांव खटपोक से ककनी गांव स्थित अपना ससुराल जा रहे थे। तभी गावां की ओर से तेज रफ्तार में आ रही सवारी गाड़ी (मालवाहक) ने बाइक में सामने से जबरदस्त धक्का मार दिया और बाइक सहित युवक सूरज यादव को काफी दूरी तक घसीटता हुआ ले गया और सूरज को छोड़कर गाड़ी फरार हो गया। यह भी पढ़ें- तिसरी : अनियंत्रित मालवाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.