गिरडीह, मई 30 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी थाना क्षेत्र के केंदुआ गांव के जंगल में शुक्रवार को तेज बारिश के दौरान ठनका गिरने से 13 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई है। उक्त सभी मवेशी केंदुआ गांव के महेश सोरेन, बाबूलाल मरांडी, सुकर टुडू, छोटका टुडू और छोटकी मुर्मू का बताया गया है। इस सम्बन्ध में भुक्तभोगियों ने बताया कि अन्य दिनों की तरह शुक्रवार को भी गांव के कुछ लोग मवेशियों को लेकर जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान अचानक जोर की बारिश होने लगी। जिसके बाद बारिश से बचने के लिए सभी मवेशी जंगल में लगे बांस के नीचे चले गए। यह भी पढ़ें- वज्रपात से नौ मवेशियों की मौत तभी बादल जोर से गरजा और वज्रपात हो गया। जिसकी चपेट में आने से केंदुआ गांव के महेश सोरेन, बाबूलाल मरांडी, छोटका टुडू, सुकर टुडू और छोटकी मुर्मू के 13 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी ...