गिरडीह, मार्च 10 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी प्रखंड के गुमगी गांव के निवासी लाछो यादव के 38 वर्षीय पुत्र प्रकाश यादव की रविवार को हजारीबाग जिला के चरही के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। प्रकाश यादव की मौत से उनके मासूम बच्चों और पत्नी सहित माता-पिता व अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में मातम पसर गया है। इस सम्बन्ध में बताया गया कि प्रकाश यादव हैदराबाद में टेम्पो चलाते थे। वह होली में गुमगी स्थित घर आए हुए थे। परिवार और गांव के लोगों के साथ होली मनाने के बाद प्रकाश यादव रविवार को यादव डीलक्स नामक गाड़ी से रोजी रोटी के लिए हैदराबाद जा रहे थे। इसी क्रम में चरही के आगे यादव डीलक्स गाड़ी रुकी। जहां पर सवारी लोग लघुशंका के लिए गाड़ी से नीचे उतरे हुए थे। प्रकाश यादव भी लघुशंका के लिए गाड़ी से नीचे उतरे ही थे। तभी तेज रफ्तार मे...