मुजफ्फर नगर, मार्च 5 -- गांव तिसंग में हर वर्ष लगने वाले दुर्गा मां के मेले का शुभारंभ समाजसेवी नितिन पाल ने फीता काटकर किया। चार दिनों तक चलने वाले इस मेले में क्षेत्र से आसपास के हजारों ग्रामीण अपनी मुरादे मांगने के लिए आते हैं। ग्रामीण मां दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बृहस्पतिवार को गांव तिसंग के खेडे़ पर मां दुर्गा मंदिर के परिसर में लगने वाले मेले का उद्घाटन किया गया। हर वर्ष लगने वाले इस मेले का उद्धाटन गांव के समाजसेवी नितिन पाल ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि वे हर साल इस मेले में आते हैं। होली के बाद लगने वाले इस मेले में आसपास के क्षेत्र के हजारों लोग प्रतिदिन आते हैं। टीटू वालिया ने बताया कि अब मेले लगने अधिकतर बंद हो गए हैं। इस बार भी गांव में लगने वाले मेले में प्रशासन की ओर से झूले लगाने क...