कानपुर, फरवरी 8 -- रसूलाबाद, संवाददाता। कानपुर देहात जिले के रसूलाबाद क्षेत्र में तिश्ती थाना बनाने की योजना ठंडे बस्ते में डाल दी गई है। तीन साल पहले आनन-फानन जगह चिह्नित होने के बाद शुरू हुई कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी है। इससे 108 गांवों के लोगों को बीस से पैंतीस किलोमीटर दूर तक दौड़ लगानी पड़ रही है। कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र में तिश्ती पुलिस चौकी बनी हुई है। चौकी क्षेत्र में कुल 108 गांव आते हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि कानपुर नगर जिले का एक रामपुर नरुआ गांव भी रसूलाबाद थाने से जुड़ा हुआ है। इस गांव से रसूलाबाद थाने की दूरी पैंतीस किलोमीटर है। थाने पहुंचने के लिए लोगों को ककवन थाने के सामने से होकर गुजरना पड़ता है। रामपुर नरुआ से ककवन की दूरी 5 किलोमीटर है। इस गांव के अलावा करीब 108 गांव तिश्ती चौकी से जुड़े हुए हैं। थाने संबंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.