जहानाबाद, अप्रैल 26 -- कलेर, निज संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पहलेजा के तिवारी बीघा में शनिवार की रात्रि करीब 12:00 बजे साधु राजवंशी के घर में अचानक आग लग गई। घर में सो रही उनकी पुत्री ललिता कुमारी को जब नींद खुली तब तक सारा घर आग की लपेट में आ चुका था। किसी तरह जान बचाकर बाहर निकाल कर हल्ला की। बाद में आस पड़ोस के लोग जुटे तथा 112 एवं अग्निशमन कर्मियों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से घर में रखे सारे सामान, बर्तन, राशन, खटिया, पलंग एवं पहनने के लिए कपड़े तक भी राख हो गया। पीड़ित के घर पहुंचकर राजस्व कर्मचारी तथा ग्राम पंचायत के मुखिया मुंद्रिका सिंह ने परिवार जनों को सरकारी सहायता देने की बात कही। फोटो- 26 अप्रैल अरवल- 05 कैप्शन- कलेर प्रखंड के पहलेजा पंचायत के तिवारी बिगहा गांव स्थित मकान में आग से जला सामान।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.