तिवारीपुर में सड़क किनारे फेका जा रहा कूड़ा
आजमगढ़, जून 19 -- आजमगढ़, संवाददाता। आजमगढ़ मऊ सड़क पर स्थित तिवारीपुर में सड़क पर कूड़ा फेंका जा रहा है। कूड़ा बिखर कर सड़कों पर फैल जा रहा है। जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों को अवगत भी कराया,लेकिन इस समस्या पर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है।आजमगढ़ मऊ मुख्य सड़क पर स्थित तिवारीपुर सड़क के दायी तरफ होटलों और दुकानों से निकले कूड़ों को फेंका जा रहा है। हवा चलने पर उसमें पालीथिन आदि सड़क पर उड़ रहा है। अगल बगल के रहने वाले काफी परेशान रहते है। सड़क के किनारे के कूडे़ का ढे़र लगा हुआ है। यह भी पढ़ें- आठ निकायों में नहीं हो रहा कूड़े का निस्तारण स्थानीय लोगों ने कूड़े को हटवाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.