जामताड़ा, जनवरी 4 -- तिल दान अनुष्ठान का आयोजन जामताड़ा, प्रतिनिधि। स्टेशन रोड स्थित श्री श्री सार्वजनिक मां काली मंदिर ट्रस्ट के द्वारा सोहराय मिलन समारोह एवं तिल दान अनुष्ठान का आयोजन किया गया। जिसमें जिला सरना समिति का सोहराय मिलन कार्यक्रम में मार्गदर्शन मिला वही समाज सेविका लवली देवी ने तिलदान अनुष्ठान में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम में विशेष जनों को सोहराय सम्मान दिया गया एवं चयनित महिलाओं के बीच वस्त्र वितरण किया गया। साथ हीं बीते वर्ष 25 दिसंबर को मंदिर ट्रस्ट द्वारा आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप में शामिल हुए रक्त दाताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही सबके बीच वृद्धाश्रम वासी, सामाजिक कार्यकर्ता और उपस्थित लोगों ने तिल दान में सहभागिता निभाई। समिति की ओर से मुख्य व विशिष्ट अतिथि सुनील बास्की, डॉ मंजुला मुर्मू, सुधीर सोरेन, एवीमाईल टुडू, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.