अंबेडकर नगर, जुलाई 23 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। कृषि विज्ञान केन्द्र पांती में तिल की वैज्ञानिक खेती करने के लिए पांच दिनी व्यवसायिक प्रशिक्षण का शुभारम्भ केन्द्र के अध्यक्ष व वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. रामजीत ने किया। पांच दिनी प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वाले किसानों को तिल की वैज्ञानिक खेती एवं फसल प्रबंधन समेत अन्य विषयों पर जानकरी दी जाएगी। केन्द्र के अध्यक्ष डॉ रामजीत ने कहा कि तिल एक महत्वपूर्ण तिलहनी फसल है, जिसकी वैज्ञानिक एवं उन्नत तकनीकों को अपनाकर किसान कम लागत में अधिक उत्पादन तथा बेहतर गुणवत्ता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से उन्नत बीज, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, समय पर बुवाई, समेकित कीट एवं रोग प्रबंधन अपनाने का आह्वान किया। शस्य वैज्ञानिक डॉ प्रदीप कुमार कनौजिया ने किसानों को तिल की उन्नत प्रजातियों, बीज उपचार, खेत की ...