सासाराम, जून 17 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। तिलौथू थाना क्षेत्र के निमियाडीह गांव में ससुराल गया एक दलित युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार की सुबह निमियाडीह गांव के समीप पहाड़ी के नीचे बरामद किया है। मृतक सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बराडीह गांव निवासी बुधु राम का 32 वर्षीय पुत्र मन्नू राम बताया गया है। जो चारा मशीन पर रहकर काम करता था। अचानक सुबह में शव बरामद होने से घर में कोहराम मच गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक ससुराल के आस-पास कहीं चारा मशीन पर रहकर काम करता था। उसी से उसकी रोजी-रोटी चलती थी। युवक कभी ससुराल तो कभी गांव आता-जाता था। युवक के शरीर में कई जगह जख्म का निशान मिले हैं। मृतक के भाई मनोज राम का आरोप है कि मन्नू की हत्या की गई है। आखिर शरीर पर इतनी चोट कैसे आयी है। थानाध्यक्ष व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.