तिलौथू में मारपीट के मामले में दो आरोपी भेजे गए जेल
सासाराम, जून 22 -- डेहरी, एक संवाददाता। तिलौथू थाना क्षेत्र के कोईडीह गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष द्वारा तिलौथू थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई, जिसमें गांव के ही दो लोगों को नामजद किया गया। थानाध्यक्ष शुभम कुमार ने बताया कि कोईडीह गांव निवासी दशरथ राम ने वकील राम व नीतीश कुमार पर मारपीट का आरोप लगाया है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं घायल व्यक्ति का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया है। यह भी पढ़ें- तिलौथू में मारपीट के मामले में दो आरोपी भेजे गए जेल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.