सासाराम, मार्च 28 -- डेहरी, एक संवाददाता। तिलौथू थाना क्षेत्र के उत्तर पट्टी मोहल्ले में शराब बिक्री की सूचना पर छापामारी करने गई पुलिस के साथ धंधेबाजों की तीखी झड़प हो गई। जिसमें कुछ पुलिस कर्मियों को मामूली चोटें भी आई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष शुभम कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली के उत्तर पट्टी मोहल्ले में शराब की बिक्री की जा रही है। इसके बाद एसआई प्रियंका कुमारी को दल-बल के साथ मौके पर भेजा गया। जहां पुलिस ने 17 लीटर शराब के साथ राम रती देवी पति लक्ष्मण चौधरी को पकड़ लिया। इसके बाद धंधेबाजों ने गिरफ्तारी का जमकर विरोध किया। जिसमें पुलिस वालों एवं शराब तस्करों बीच झड़प हो गई। इसमें पुलिस के जवानों को मामूली चोटें भी आई है। झड़प के पश्चात एसआई प्रियंका कुमारी द्वारा थाने को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस अधिकारी अतिरिक्त बल के साथ मौ...