सासाराम, फरवरी 10 -- डेहरी, एक संवाददाता। चंदनपुरा थाना क्षेत्र के लोहराडीह गांव के समीप बाइक पेड़ से टकरा गई, जिससे बाइक पर सवार दो युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि दोनों युवक लोहराडीह से तिलौथू जा रहे थे। तभी बाइक पेड़ से टकरा गई। जिसमें अंकित कुमार उम्र 25 वर्ष पिता रामकुमार पासवान तुंबा रोहतास व गुलशन कुमार पिता भागीरथी पासवान लोहराडीह घायल हो गए। जिन्हें पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलौथू पहुंचाया गया। बेहतर इलाज के लिए दोनों को सासाराम रेफर किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.