सासाराम, फरवरी 21 -- डेहरी, एक संवाददाता। तिलौथू पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस संदर्भ में अपर थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अमझोर थाना क्षेत्र के सरैया गांव से गुड्डू कुमार पिता राजेश चौधरी बढ़ई मोहल्ला एवं रविशंकर कुमार उर्फ राम चेला टेंट संचालक पिता भागीरथ महतो ग्राम चंदनपुरा को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से चोरी की बाइक भी जब्त कर ली गई है। बताया कि बाइक के असल मलिक का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.