हजारीबाग, मार्च 17 -- दारू प्रतिनिधि । दारू थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलैया शिव मंदिर के समीप सोमवार की देर रात सडक हादसे में स्कूटी चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक की पहचान भटभिगा निवासी अखबार हॉकर दिलीप कुमार के 28 वर्षीय पुत्र मनोहर कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, मनोहर कुमार अपनी स्कूटी से तिलैया चचेरी बहन के घर आयोजित भतखियाय कार्यक्रम में परिवारवालों के साथ शामिल होने गया था। देर रात कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वह स्कूटी से अकेले वापस अपने घर भटभिगा लौट रहा था। इसी दौरान तिलैया शिव मंदिर के समीप यह दुर्घटना हुई। कयास लगाया जा रहा है कि किसी वाहन ने उसे अपने चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना दारू थाना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्परता दिखा...