तिलैया में चेन छिनतई की दो घटनाओं का खुलासा, तीन गिरफ्तार
कोडरमा, जून 25 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। तिलैया थाना क्षेत्र में महिलाओं से चेन छिनतई की दो घटनाओं में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो वयस्क एवं एक नाबालिग हैं। पुलिस ने छीनी गयी सोने जैसी चेन, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन तथा आरोपियों के कपड़े और बैग बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, 23 जून को तिलैया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-07 की एक महिला मॉर्निंग वॉक से घर लौट रही थीं। इसी दौरान अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने चेन छीन ली थी। उसी दिन करीब रात के नौ बजे वार्ड संख्या-09 स्थित विद्यापुरी की एक अन्य महिला भी चेन छिनतई की शिकार हुईं। इसके बाद एसपी के निर्देश पर बनायी गई टीम ने मामले की जांच कर खुलासा किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने दोनों घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार कर ली। गिरफ्तार आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.