तिलैया बस्ती स्थित छठ तालाब में डूबने से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
कोडरमा, जून 30 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया बस्ती वार्ड संख्या-4 स्थित छठ तालाब में मंगलवार को डूबने से 42 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान तिलैया बस्ती निवासी मनोज दास (42) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि मनोज दास तालाब के समीप पहुंचे इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए, जिससे डूबने से उनकी मौत हो गई। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।बताया जाता है कि मृतक अपने पीछे तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। उनका बेटा रोजी-रोटी के लिए बाहर मजदूरी करता है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.