कोडरमा, फरवरी 14 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी के घर इश्तेहार चिपकाया है। शुक्रवार को एसआई विजय गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी के घर पहुंची। टीम में पुलिस बल की ज्योति कुमारी, निशा रानी एवं सूरज पासवान शामिल थे। पुलिस ढोल-नगाड़े के साथ असनाबाद स्थित आरोपी सोनू कुमार यादव (पिता- प्रवीण कुमार यादव), थाना तिलैया, जिला कोडरमा के आवास पर पहुंची और न्यायालय के आदेशानुसार इश्तेहार चिपकाया। बताया जाता है कि सोनू कुमार यादव तिलैया थाना में दर्ज एससी-एसटी एक्ट के एक मामले में नामजद आरोपी है और काफी समय से फरार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी को शीघ्र न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...