कोडरमा, अप्रैल 3 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 26 निवासी बिनोद कुमार ने थाने में आवेदन देकर मारपीट, जानलेवा हमला और छिनतई का मामला दर्ज कराया है। दिए गए आवेदन में बिनोद कुमार ने बताया कि रांची-पटना रोड स्थित उनकी 12 डिसमिल पुस्तैनी जमीन पर वे निर्माण कार्य करा रहे थे। इसी दौरान विरोधी पक्ष के लोगों ने निर्माण कार्य में बाधा डालने की नीयत से हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट की। इस संबंध में बिनोद कुमार ने निरंजन प्रसाद कसेरा, संजय प्रसाद कसेरा, राहुल कुमार, साहिल कुमार, ऋषि कुमार, कालिंद्री देवी एवं गौतम कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.