तिलैया थाना क्षेत्र से दिनदहाड़े बाइक चोरी, पुलिस जांच में जुटी
कोडरमा, मई 11 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र के आर्यन हॉस्पिटल के पास से दिनदहाड़े एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना नौ मई की बताई जा रही है। इस संबंध में बाइक मालिक जयनगर थाना क्षेत्र के करियावा निवासी दिलावर मियां ने तिलैया थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में दिलावर मियां ने बताया कि अपनी बाइक आर्यन हॉस्पिटल के नीचे खड़ी कर अस्पताल गए थे। कुछ देर बाद वापस लौटने पर बाइक वहां नहीं मिली। आसपास काफी खोजबीन करने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित ने बताया कि हॉस्पिटल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिससे चोरी की घटना का सुराग मिलने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी बताया कि बाइक की डिक्की में उनका बैंक पासबुक भी रखा हुआ था। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस आवेदन के आधार पर जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.