कोडरमा, मई 4 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र के बेलाटांड़ नंबर-2 गली स्थित एक मकान से दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार, बेलाटांड़ स्कूल के पीछे राजेश पांडेय के मकान में किरायेदार के रूप में रह रहे महावीर यादव की मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। बताया जाता है कि घटना सोमवार दोपहर करीब 2 बजे से 3 बजे के बीच हुई। पीड़ित महावीर यादव ने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी होने की सूचना तत्काल तिलैया थाना पुलिस को दे दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। चोरों तक पहुंचने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक चोरी गई मोटरसाइकिल का...