कोडरमा, जून 10 -- कोडरमा। तिलैया थाना क्षेत्र से एक आठ वर्षीय बच्चे की गुमशुदगी का मामला प्रकाश में आया है। इसको लेकर परिजनों की ओर से एक रिपोर्ट तिलैया थाना में दर्ज कराई गई है। थाना में दिए गए आवेदन में बच्चे की मां अंजुम बानो, पति- मो.इमरान ने कहा है कि आठ साल का बच्चा मो. इरफान अंसारी पिछले सात जून से लापता है। अंजुम बानो का कहना है कि वह घर के बाहर दोपहर लगभग 2:00 बजे खेल रहा था। थोड़ी देर बाद जब वह नहीं दिखा तो, काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बच्चे के पिता मो. इमरान हसनाबाद स्थित टीओपी गली में रहते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...