कोडरमा, अप्रैल 22 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मानें तो आशंका जताई जा रही है कि मृतक दिहाड़ी मजदूरी, संभवतः चुनने-बिछाने का काम करता था। बताया जा रहा है कि वह रात में सोया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। यह भी पढ़ें- अधकटी महिला की लाश की नहीं हो सकी है पहचान वहीं, पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.