कोडरमा, अप्रैल 18 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र के लोटा फैक्ट्री गली में एक महिला द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना सुनीता देवी, पति-सुधीर सिंह के घर में हुई। पीड़ित परिवार के मुताबिक, गुरुवार को सभी लोग घर में थे। तभी एक महिला अपने साथ एक बच्चे को लेकर चुपचाप घर में घुस गई। महिला ने घर में टंगे पर्स से करीब Rs.5000 नकद, सोने-चांदी के जेवर, बैंक से जुड़े कागजात समेत अन्य सामान चुरा लिया और फरार हो गई। घटना की तस्वीर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है, जिसमें महिला बच्चे के साथ नजर आ रही है। पुलिस द्वारा उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि इन दिनों कोडरमा और तिलैया क्षेत्र में महिला चोर गिरोह सक्रिय है। हाल के दिनों में कई घरों में चोरी की घटनाएं साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.