कोडरमा, मार्च 5 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत आजाद नगर मोहल्ले में चोरों ने एक बार फिर बंद घर को निशाना बनाया है। जानकारी के अनुसार आजाद नगर निवासी सुमित्रा देवी, पति राजकुमार पंडित के घर में हाल ही में उनकी बेटी की शादी थी। शादी के बाद सुमित्रा देवी अपने परिवार के साथ बेटी के घर गई हुई थीं। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके बंद घर में घुसकर नगदी समेत सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि घर में रखे कीमती जेवरात और नकदी की चोरी कर ली गई है।परिवार जब सोमवार की रात वापस लौटा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और चोरी की घटना का पता चला। इसके बाद मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर सोमवार को तिलैया थाना पुलिस सुमित्रा देवी के आवास पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। इधर बसपा नेता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.